spot_img

Kiev: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर सारी रात किया हवाई हमला

कीव:(Kiev) रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में ताबड़तोड़ विस्फोट किए हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने आज (Monday) कहा है कि रूस ने कीव पर रातभर हवाई हमला किया है।

यूक्रेन के प्रमुख अखबार द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप में यह जानकारी साझा की है। मेयर के अनुसार इस हमले में गिराए गए हथियारों का मलबा कई जिलों पर गिरा और एक आवासीय इमारत को इससे नुकसान पहुंचा।

क्लिट्स्को ने कहा है कि आपातकालीन सेवाओं को कीव के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में होलोसिवस्की जिले में भेजा गया। वहां एक मिसाइल का हिस्सा एक आवासीय इमारत की छत से टकराया था । उन्होंने बताया कि शहर के दो अन्य जिलों में भी आपातकालीन सेवाएं भेजी गईं हैं।

उन्होंने कहा कि कीव सिटी सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने राजधानी में हवाई हमले की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। अखबार के अनुसार इस हमले में एक आवासीय इमारत की खिड़कियां टूट गईं और कांच के टुकड़ों से एक बच्चा और दो वयस्क घायल हो गए।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles