spot_img

Khunti : किसानों को दिया गया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

खूंटी : कर्रा स्थित किसान पाठशाला में शुकवार को कृषकों के लिए मशरूम उत्पादन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान पाठशाला में किसानों को मशरूम उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पूर्व ऑयस्टर मशरूम की खेती को लेकर 90 किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो चुका है।

किसानों को ऑयस्टर मशरूम के बैग उपलब्ध कराए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्रा के कुदा, हंसबेड़ा और कोशांबी गांव के किसान शामिल हुए। इसके साथ ही ऑयस्टर मशरूम की खेती पर किसान पाठशाला में दो सत्र के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत भी हुई। बताया गया कि मशरूम एक उच्च उपज और तेजी से बढ़ने वाली फसल है और पोटेशियम, लौह, प्रोटीन आदि का बड़ा स्रोत है। उपलब्ध संसाधनों, विपणन अवसर आदि की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए पलाश ब्रांड के तहत पैकेजिंग करने की योजना है।

Lucknow : पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर याेगी सरकार की सख्त निगरानी

अब तक 17 हजार से अधिक छापे224 लाेगाें के खिलाफ मुकदमालखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi...

Explore our articles