spot_img

Khunti : हैंडलूम उत्पादन हमारी परंपरा, संस्कृति और पहचान का हिस्सा : राजेश शर्मा

खूंटी : जन शिक्षण संस्थान विकास भारती खूंटी की ओर से सोमवार को ग्राम जिप्सुडीह, पंचायत मारंगहादा में बुनकर सोसाइटी में वहां के बुनकरों और संस्था के प्रशिक्षुओं के साथ मई दिवस (मजदूर दिवस) मनाया गया। इसमें बुनकर सोसाइटी की सचिव बिरसमनी देवी, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक राजेश शर्मा, संकल्प संस्था के डायरेक्टर राजेश कुमार महतो, जेएसएस के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शशि प्रकाश, प्रभावती कुमारी, अंकित कुमार, एमआइएस संजय कुमार उपस्थित थे। मौके पर श्रमिकों के अधिकार एवं श्रम कानून के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

राजेश शर्मा ने कहा कि सम्मान, एकता और हक के समर्थन में पूरे विश्व में आज के दिन जश्न मनाया जाता है। उन्होंने मजदरूां की समस्याओं को सुना और मजदूरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हैंडलूम उत्पादन हमारी परंपरा, संस्कृति और पहचान का हिस्सा है। इसलिए हमें इसे सुनिश्चित करना होगा कि हम इसे प्रतिस्पर्धी, सुन्दर और बाजार में टिकाऊ साबित कर सकें।

Explore our articles