खूंटी: (Khunti) तोरपा रोड खूंटी टोली स्थित जेआइआइटी एकेडमी कम्प्यूटर सेन्टर में रविवार को छह माह का डिप्लोमा कम्प्यूटर कोर्स और अन्य कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रमाणपत्र वितरण किया गया। संस्थान के संचालक बिरेन्द्र नाग (Director Birendra Nag) ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में 65 विद्यार्थियों के बीच कम्प्यूटर प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। उत्क्रृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ उत्क्रृष्टता पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इनमें सैम राहुल तोपनो को प्रथम, एसव कंडुलना को द्वितीय और सायना नाज को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। संचालक द्वारा बताया गया कि अगले कोर्स जैसे एडीसीए, डीटीपी, टैली, टाइपिंग एवं अन्य कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए कम फीस में कोर्स कराया जाएगा।


