spot_img

Khunti : बस कंडक्टर ने लौटाया 39 हजार रूपये से भरा पर्स

खूंटी : (Khunti) रांची से सिमडेगा जाने वाली गौरव बस में तोरपा प्रखंड (Latavali village of Torpa block) के लतावली गांव निवासी सुगन होरो खूंटी से सवार हुए थे। तोरपा में उतरने के कुछ समय बाद जब उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी, तब उन्हें पता चला कि उनका पर्स गिर गया है। पर्स में 39 हजार रुपये , पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। घटना 27 जून की है।

घबराए सुगन होरो ने तत्काल तोरपा बस पड़ाव पहुंचकर जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान उन्होंने गौरव बस के एजेंट सीताराम भगत से संपर्क किया। एजेंट भगत ने तुरंत स्थिति को समझते हुए गौरव बस के कंडक्टर अब्दुल सलह उर्फ़ “निशा” से संपर्क साधा और पूरी बात बताई।

बस में खोजबीन के बाद कंडक्टर को पर्स मिल गया। उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ पर्स को सुरक्षित रखा और शनिवार को पर्स यात्री सुगन होरो को सौंप दिया। सुगन होरो ने जब पर्स की जांच की तो उसमें सभी पैसे और दस्तावेज सही-सलामत पाए, जिससे वह भावुक हो उठे। उन्होंने कंडक्टर और पूरी बस टीम को धन्यवाद देते हुए खुशी में उचित इनाम भी दिया।

पर्स सौंपते समय तोरपा एजेंट संघ के अध्यक्ष कैसर खान (Torpa Agent Association President Kaiser Khan) भी उपस्थित थे। यह घटना पूरे तोरपा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बस कर्मचारियों की ईमानदारी की जमकर सराहना की जा रही है।

Tehran : ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

तेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 13वां दिन हैं। ईरान से शुरू यह जंग फारस के खाड़ी देशों तक फैल चुकी...

Explore our articles