spot_img

Khunti : एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कर्रा में लगाया एफएलसी कैंप

खूंटी : (Khunti) र्रा प्रखंड के जुरदार पंचायत भवन में शुक्रवार को एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने नाबार्ड के सहयोग से एफएलसी कैंप का आयोजन किया।

शिविर में चार गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। नाबार्ड की योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। साथ ही बचत खाता खोलने, पेंशन आदि की जानकारी भी लोगों को दी गई। मौके पर साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया। बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर मोबाइल नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मौके पर एयरटेल पेमेंट बैंक के प्रियव्रत आचार्य, सिकंदर, सुनीता साहू, मनीष कुमार, शिवांगी, रोशन सहित अन्य उपस्थित थे।

Explore our articles