spot_img

Khunti : अज्ञात महिला के शव को पहचानने वाले को मिलेगा 20 हजार का ईनाम

खूंटी : (Khunti) खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहू स्थित पाईक टोली के पास एक झोपड़ी से बरामद अज्ञात महिला का शव को पहचानने वाले को बीस हजार रुपये का नकद ईनाम दिया जायेगा। महिला का शव को पुलिस ने 12 अप्रैल को बरामद किया था। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

घटना के संबंध में कर्रा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस बीच, खूंटी पुलिस प्रशासन ने मृतका की पहचान बताने वाले को बीस हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

अगर किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी है, तो वह इन संपर्क नंबरों पर सूचना दे सकता है पुलिस अधीक्षक, खूंटी 9431706116, थाना प्रभारी, कर्रा 9122986556, डीसीबी शाखा, खूंटी 8340655295। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जानकारी तुरंत साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

Explore our articles