spot_img

Khargone : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में विषाक्त भोजन करने से 43 लोग बीमार

Khargone: 43 people ill after consuming food poisoning in Khargone district of Madhya Pradesh

खरगोन : (Khargone) मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद 43 लोग बीमार पड़ गये। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।विवाह समारोह शनिवार रात खरगोन के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित किया गया था।जिला अस्पताल के डॉ बी एम चौहान ने बताया कि वहां फ्रूट कस्टर्ड खाने के बाद 43 लोगों को उल्टियां हुईं।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को दवा दी गई। सभी खतरे से बाहर हैं। उनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।एक मरीज के रिश्तेदार मोहनलाल पाटीदार ने कहा कि कस्टर्ड खाने के बाद लोगों को उल्टी होने लगी और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दवा देने के बाद उन्हें राहत मिली।

New Delhi : पूर्व भारतीय निशानेबाज और ओलंपियन रणधीर सिंह का निधन

एशियाई ओलंपिक परिषद् के पहले भारतीय अध्यक्ष और पांच बार के ओलंपियन थे रणधीर सिंहनई दिल्ली : (New Delhi) पूर्व भारतीय निशानेबाज और ओलंपियन...

Explore our articles