spot_img

Khandwa: जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा पर पथराव और भगदड़ ,पुलिस ने किया लाठी चार्ज 144 लागू

खंडवा:(Khandwa) सावन के पांचवे सोमवार की रात को निकली जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा जब कहारवाड़ी क्षेत्र से गुजर रही थी ,उसी दौरान पत्थरबाजी होने लगी और भगदड़ मच गई। मौके पर उपस्थित पुलिस सक्रिय हुई और हालात संभाले? कुछ लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान पथराव से कुछ वाहनों और एक जीप के कांच फूट गए। मौके कलेक्टर एएसपी समेत तमाम आला अधिकारी पहुंचे,फिलहाल हालात नियंत्रण में है। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी तैनात हैं।

सावन माह में हर साल ओंकारेश्वर से नर्मदा जल लेकर जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा शहर के महादेव गढ़ मंदिर आती है,और शिवजी का अभिषेक करती है। इस वर्ष इस यात्रा में करीब 10 हजार लोग शामिल थे,कहारवाड़ी क्षेत्र से यात्रा लगभग पूरी निकल चुकी थी। लेकिन कुछ लोग बचे थे और यह घटना हो गई। खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि यात्रा के अंत में हल्का पथराव और भगदड़ हुई थी, जिसे तुरन्त संभाल लिया गया। फिलहाल हालात शांतिपूर्ण है। पुलिस जांच कर रही है, जिसके बाद आरोपियों पर करवाई होगी।

पथराव की घटना के बाद रात में ही शहर में धारा 144 लगाकर बल तैनात कर दिया है। रात से सुबह तक किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। शहर में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की तलाश में जुटी है,वहीं अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles