spot_img

Khandwa : मध्य प्रदेश को अपनी पार्टी का एटीएम बनाना चाहती है कांग्रेसः नरेन्द्र मोदी

खंडवा : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। भाजपा ने मेहनत करके मप्र को गड्ढे से निकाला है। इस कार्य के लिए भाजपा की तीन-तीन पीढ़ियां खप गईं। मध्य प्रदेश को गलत हाथों में नहीं जाने देना है। कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए क्यों छटपटा रही है? इनका इरादा साफ है, कांग्रेस मध्य प्रदेश को अपनी पार्टी का एटीएम बनाना चाहती है। लोकसभा चुनाव के लिए पूरे मध्य प्रदेश से लूट करनी है। जब कांग्रेस केंद्र में थी तो करोड़ों का घोटाला करती थी। केंद्र से बाहर कांग्रेस हर राज्य को बड़े लालच से देखती है। जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी वहां स्पर्धा चलती है, कौन ज्यादा लूटेगा। कांग्रेस यानी विकास की गाड़ी को रिवर्स गेयर में डाल देना। इतने दिन सत्ता में न रहकर कांग्रेस की भूख और बढ़ गई है।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम को खंडवा जिले के छैगांवमाखन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा ओमकारेश्वर और मां नर्मदा की कृपा पात्र निमाड़ की इस पावन धरा को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। खंडवा सिर्फ एक स्थान नहीं है। बल्कि आस्था, अध्यात्म, इतिहास और आधुनिकता की संगम स्थली है। यहां जब भी मुझे आने का मौका मिला है, जब भी इस पवित्र धरती पर आया हूं तब ऐसा लगता है कि मैं तीर्थ यात्रा पर आया हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नौजवानों की दुश्मन है। हर माता-पिता से अनुरोध है कि वह अपने बच्चों को बताएं कि कैसे कांग्रेस ने लूट मचाई थी। नौजवानों को खुद के 25 साल का भविष्य निर्धारित करने के लिए वोट डालना है। आप अपना भविष्य ऐसे हाथों में मत दीजिये जो हाथ बदनामी से भरे हुए हैं। कांग्रेस ने हमेशा अपने नेताओं के विकास की सोची है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों तक देश में शासन किया, 2014 से पहले कांग्रेस का की परचम था। कांग्रेस ने 100 से अधिक जिलों को पिछड़े जिले की कैटेगिरी में डाला था। हम सबका साथ, सबका विकास किया। मैं खंडवा को कैसे छोड़ देता। मैंने अफसरों से कहा और फिर पिछड़ा जिला खंडवा एस्पिरेशनल जिले में जोड़ा गया। आकांशी जिलों में कैसे काम होता है ये हमें दिख रहा है। जो बुरा हाल था उससे बाहर लाया हूं। अब नई ऊंचाइयों तक भी लेकर जाऊंगा। एशिया का पहला 600 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट खंडवा के गौरव में एक और अध्याय के रूप में जुड़ा है। खंडवा की संतान किशोर कुमार जी के नाम पर संसथान भी बना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह तय है कि तीसरी बार केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। तीव्र गति से विकास होता रहे, इसके लिए मुझे मध्य प्रदेश में भी ब्रेक लगाने वाले नहीं चाहिए। मुझे तेज तर्रार भाजपा की सरकार चाहिए। डबल इंजन की सरकार से ही तीव्र विकास होगा। कांग्रेस की सरकार आपस में ही लड़ती रहती है, जनता के लिए उनके पास समय ही नहीं होता है। दिनभर गोटी बैठाते रहते हैं। राजस्थान में पूर्ण बहुमत मिला था लेकिन 24 घंटे इसने उसको काटा, उसने इसको काटा। वो इसको गिराएगा, ये इसको गिराएगा। दो गुट लड़ाई लड़ते रहे।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक को ही देख लीजिये। वहां सीएम को ही नहीं पता कि वह कब तक मुख्यमंत्री रहने वाले हैं। हर दिन खबर आती है, ये मुख्यमंत्री बनेगा, वो मुख्यमंत्री बनेगा। हर कोई सीएम बनने का दवा ठोंकता रहता है। मध्य प्रदेश में तो अभी बस टिकट ही बंटा है लेकिन नेताओं ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए।

मोदी ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि सरेआम कोई गला काटकर जश्न मनाएगा। ये हुआ है कांग्रेस शासित राजस्थान में। मध्य प्रदेश को दूसरे राज्यों से सबक लेते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। ये वो धरा है जहां आचार्य शंकर को गुरु की प्राप्ति हुई थी। हमारे ऋषि-मुनियों ने देश को चारों ओर से जोड़ा था, लेकिन कांग्रेस झूठ बोलकर, लोगों को बांटकर वोट की फसल काटना चाहती है। मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को रोकना होगा। मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति है। पांच साल में 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हम हर वो काम कर रहे हैं जिससे देश आगे बढ़े।

Mumbai : राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए प्रियदर्शन

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज फिल्मकार प्रियदर्शन (Veteran filmmaker Priyadarshan) ने अभिनेता राजपाल यादव (actor Rajpal Yadav) के मुश्किल दौर में उनका खुलकर समर्थन किया...

Explore our articles