spot_img

Keonjhar : ओडिशा में महिला ने दो बेटों की हत्या कर खुदखुशी की

क्योंझर : (Keonjhar) ओडिशा के क्योंझर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना चंपुआ इलाके के दुरुकुलिया गांव में सोमवार को उस वक्त हुई जब ख्यानप्रभा नायक अपने दोनों बेटे जॉनसन (4) और चंदन (2) के साथ घर में अकेली थी। महिला का पति भीमसेन नायक बाहर गया हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि जब महिला की छह साल की बेटी तपस्विनी स्कूल से लौटी, तो उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। जिसके बाद उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर कुछ टाइलें हटा दी। जिसके बाद उन्होंने महिला को फंदे से लटका हुआ पाया। फर्श पर दोनों बच्चों के शव पड़े थे।अधिकारी के मुताबिक हत्या और आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Explore our articles