कवर्धा : (Kawardha) कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव (Kohadia village under Ranveerpur outpost of Kawardha district) में रविवार बीती रात खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, बीते रविवार रात जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद (Jahuru Nishad and his son Shravan Nishad) खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे। तभी खेत मालिक विशाल पटेल के द्वारा लगाए गए हाईटेंशन तार (high tension wire) की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी तत्काल सुचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा (Lohara for post-mortem) भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


