spot_img

Kaushambi : कौशांबी में एक अध्यापक की भूमिका में नजर आए मुख्यमंत्री योगी

सीएम ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल से जुड़ने की दी सलाह, बालिका डिग्री कॉलेज का आश्वासन

कौशांबी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में काॅलेज प्रबंधन की तारीफ करते हुए समाज के प्रतिनिधित्व की बात की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब समाज आगे चलता है और सरकार पीछे चलती है तो समाज नित नए कीर्तिमान स्थापित करता है। नतीजा यह है कि आज हम विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। जब सरकार आगे चलती है और समाज पीछे चलता है तो परिणाम दूसरे यानी अवनति की ओर जाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार में एक जिला एक उत्पाद, विश्वकर्मा सम्मान योजना, शिक्षा के क्षेत्र में अलंकार योजना लोगों को नए विकास के पथ पर ले जाने को तैयार हैं।

शिक्षा के क्षेत्र की चर्चा कर उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ लाइब्रेरी जरूर जाना चाहिए। अखबार पढ़ना चाहिए, क्योंकि पढ़ने से ज्ञान का अर्जन होगा। पुस्तकों के अध्ययन से मिले ज्ञान सरकार डिजिटल फॉर्मेट में लाने का काम कर रही है।

कार्यक्रम में मंच पर कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन पत्र पढ़कर सुनाया एवं उन्हें अपने कर कमलों से समर्पित किया। कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से एक स्मृति पुस्तक भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। कॉलेज के प्रबंधक न्यायमूर्ति विक्रम नाथ श्रीवास्तव ने विद्यालय की स्थापना से अब तक का इतिहास प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा के लिए एक डिग्री काॅलेज की मांग की। जिसको मुख्यमंत्री ने सहज स्वीकार कर डीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात मंच से कही।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के साथ कॉलेज के प्रबंधक न्यायमूर्ति विक्रम नाथ श्रीवास्तव, कुलपति इलाहाबाद विश्वविद्यालय संगीता श्रीवास्तव, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद विनोद सोनकर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mumbai : सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक ट्रैक ‘मैं हूं’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) से वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक...

Explore our articles