spot_img

Kathua : जीडीसी फॉर वूमेन कठुआ की छात्राओं ने ऐतिहासिक जसरोटा किले का किया दौरा

कठुआ : इतिहास विभाग युवा पर्यटन क्लब ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन कठुआ के आईक्यूएसी के सहयोग से कठुआ जिले के ऐतिहासिक ’जसरोटा किले’ का दौरा करके ’विश्व विरासत दिवस’ मनाया।

बी ए सेमेस्टर दो और छह के छात्र कॉलेज के सम्मानित प्राचार्य डॉ सावी बहल के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक स्थल पर गए। इस यात्रा का विषय छात्रों को कठुआ जिले के ऐतिहासिक स्मारकों और स्थानीय विरासत के स्थलों के बारे में जागरूक करना था। पुरानी इमारतें शहर के सौंदर्य और सांस्कृतिक इतिहास की गवाह हैं, जो लोगों को जगह का अहसास कराने और अतीत से जुड़ने में मदद करती हैं। इन ऐतिहासिक स्थलों को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या 30 थी। प्रोफेसर रोमिका बेसिन, एचओडी इतिहास और प्रो रितु कुमार शर्मा, संयोजक युवा पर्यटन क्लब की देखरेख में यात्रा आयोजित की गई थी।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles