काठमांडू: (Kathmandu) नेपाल के पूर्व स्पीकर सुबास नेमवांग की हत्या के प्रयास की गूंज शुक्रवार को संसद में सुनाई दी। सीपीएन यूएमएल सांसद योगेश भट्टराई ने संसद में बोलते हुए दावा किया कि नेमवांग की घात लगाकर हत्या की कोशिश की गई थी।भट्टराई ने कहा कि नेमवांग पर उस समय घात लगाकर हमला किया गया, जब वह कोशी प्रांत में एक कार्यक्रम में जा रहे थे।हाल ही में कोशी क्षेत्र के नामकरण के बाद विरोध प्रदर्शन हुए हैं। कोशी में विभिन्न जातीय समूह विरोध कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिन्होंने पार्टी के प्रमुख नेताओं के कार्यक्रमों में भी व्यवधान डाला था।
मई में कोशी प्रांत में यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के कार्यक्रम का भी विरोध हुआ था। ओली ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह और उनके समर्थकों पर विरोध करने और हमले की कोशिश करने का आरोप लगाया था।यूएमएल अध्यक्ष ओली, उपाध्यक्ष नेमवांग और अन्य शक्तिशाली नेताओं ने नेपाल के कोशी क्षेत्र में चुनाव जीत लिया है। उसके बाद उनके खिलाफ गतिविधियां तेज हुई हैं।


