spot_img

Kathmandu : विमान दुर्घटना के डेढ़ साल बाद सौर्य एयरलाइन्स को मिली उड़ान की अनुमति

Kathmandu: Saurya Airlines granted permission to resume flights a year and a half after plane crash

काठमांडू : (Kathmandu) त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Tribhuvan International Airport) पर हुई दुर्घटना के डेढ़ वर्ष बाद निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी सौर्य एयरलाइन्स को उड़ान संचालन की अनुमति मिल गई है।

पोखरा के लिए 24 जुलाई, 2024 को उड़ान भरने के दौरान काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Tribhuvan International Airport in Kathmandu) पर सौर्य एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान ने रनवे 02 से उड़ान भरी थी और टेक ऑफ के कुछ ही सेकेंड के बाद पूर्व दिशा में रनवे 20 के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान सी–चेक नामक विस्तृत तकनीकी निरीक्षण के लिए काठमांडू से पोखरा जा रहा था। दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 19 लोगों में से कैप्टन मनीष शाक्य (Captain Manish Shakya) को छोड़कर 18 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके बाद नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Civil Aviation Authority of Nepal) (CAAN) ने सौर्य एयरलाइन्स का एयरक्राफ्ट ऑपरेटर सर्टिफिकेट (Air Operator Certificate) (AOC) अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया था। प्राधिकरण ने सोमवार को सौर्य एयरलाइन्स के एओसी का नवीनीकरण करते हुए पहले लगाया गया निलंबन भी हटा दिया। प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल (Gyanendra Bhul) के अनुसार यह नवीनीकरण जनवरी, 2027 तक मान्य रहेगा।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles