
काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी (arrest of Nepal’s former Prime Minister, KP Sharma Oli) के विरोध में आज राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन शुरू हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राजधानी में जेन जी आंदोलन की जांच के लिए बने आयोग की रिपोर्ट की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
यूएमएल के केंद्रीय कार्यालय च्यासल के पास कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्की आयोग की रिपोर्ट की प्रति जलाकर प्रदर्शन किया। यहां पुलिस की उपस्थिति न के बराबर रही।
जेन जी आंदोलन की जांच के लिए सुशीला कार्की (Sushila Karki) के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने विशेष अदालत के पूर्व अध्यक्ष गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व में जांच आयोग गठित किया था। चुनाव के बाद गठित बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने कल ही कार्की आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया। सरकार गठन के पहले ही दिन इस रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लेने के तुरंत बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की गई है।


