spot_img

Kathmandu : नेपाल के नवनियुक्त सांसद संस्कृत, मैथिली, भोजपुरी, अवधी में भी लेंगे शपथ

काठमाडौँ, ५ चैतः गत फागुन २१ गते सम्पन्न प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन, २०८२ मा समानुपातिक निर्वाचन प्रणालीतर्फ निर्वाचित सांसदहरु निर्वाचित भएको प्रमाणपत्र ग्रहणपछि सामूहिक तस्बिरमा । तस्बिरः प्रदीपराज वन्त÷रासस

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाली संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा (lower house of the Nepali Parliament) में निर्वाचित 24 सांसद अपनी मातृभाषा में शपथ लेने वाले हैं। इनमें कुछ सांसदों ने संस्कृत भाषा से लेकर मैथिली, भोजपुरी, अवधी, मगही, थारू भाषा में भी शपथ लेने की जानकारी संसदीय सचिवालय को दी है।

नेपाल के संसदीय सचिवालय (Parliamentary Secretariat of Nepal) के अनुसार नवनियुक्त सांसद 26 मार्च को दोपहर 2 बजे निर्धारित शपथ समारोह में वे अपनी-अपनी भाषा में शपथ लेंगे।

संघीय संसद सचिवालय (Federal Parliament Secretariat) ने मातृभाषा में शपथ लेने के इच्छुक सांसदों को 3 दिन पहले ही सूचना देने के लिए कहा था। संसद सचिवालय के प्रवक्ता एकराम गिरी के अनुसार, अपनी अपनी मातृभाषा में शपथ लेने वाले सांसदों की संख्या 24 पहुंच गई है। उन्होंने कुल 11 अलग-अलग मातृभाषाएं चुनी हैं।

आगामी 25 मार्च को प्रोटेम स्पीकर की शपथ राष्ट्रपति भवन (Pro-tem Speaker at the Presidential Palace on March 25) में होने के बाद, 26 मार्च को संसद भवन में बाकी सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा, जहां ये 24 सांसद अपनी मातृभाषा में शपथ लेंगे।

मातृभाषा में शपथ लेने वाले सांसद:

  1. संस्कृत भाषा

खुश्बु ओली

  1. मैथिली भाषा उज्जवल कुमार झा दीपक कुमार साह (महोत्तरी) दीपक कुमार साह (सुनसरी) प्रमोद कुमार महतो मातृका यादव सीताराम साह
  2. भोजपुरी भाषा कन्हैया बनिया
  3. मगही भाषा जोग कुमार यादव
  4. अवधी भाषा मोहम्मद इश्तियाक राई
  5. थारू भाषा गीता चौधरी प्रमिला कुमारी गच्छदार
  6. राना थारू भाषा कृपा राम राना
  7. तमांग भाषा

परशुराम तमांग

  1. नेवारी भाषा

अनुष्का श्रेष्ठ

कृष्ण भक्त शाक्य

गंगा लक्ष्मी अवाल

मदन कृष्ण श्रेष्ठ

रुकेश रञ्जित

विराज भक्त श्रेष्ठ

  1. डोटेली भाषा

आकृति अवस्थी

दीपक राज बोहरा

हरिना देवी कामी

  1. वान्तावा भाषा

ध्रुवराज राय

New Delhi : असम राइफल्स के स्थापना दिवस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : (New Delhi) असम राइफल्स के स्थापना दिवस (Assam Rifles' Raising Day) पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सामाजिक...

Explore our articles