spot_img

Kathmandu : नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल अस्पताल में भर्ती, हार्ट का वॉल्व खोला गया

काठमांडू: (Kathmandu) नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को दिल की बीमारी के बाद मंगलवार सुबह काठमांडू के कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि एंजियोग्राफी से हार्ट का वॉल्व खोला गया। वह आज अस्पताल में ही रहेंगे। उन्हें 24 घंटे निगरानी में रहना होगा। पौडेल की हालत सामान्य बताई जा रही है। वह 9 मार्च को राष्ट्रपति चुने गए थे।राष्ट्रपति पौडेल को 19 अप्रैल को इलाज के लिए भारत ले जाया गया था। उन्हें पेट की समस्या थी। वह एक मई को एम्स में इलाज कराने के बाद नेपाल लौटे थे।

Explore our articles