spot_img

Kathmandu : नेपाल आज से भारत के रास्ते बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल, भारत और बांग्लादेश (Nepal, India and Bangladesh) के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत आज 15 जून से भारत के रास्ते नेपाल ने बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली के निर्यात करने का काम शुरू किया है।

पिछले वर्ष हुए इस समझौते के बाद 15 नवंबर को आखिरी दिन बिजली निर्यात का सफल परीक्षण किया गया था। आज 15 जून को इसकी औपचारिक शुरुआत की गई है। नेपाल विद्युत प्राधिकरण की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आज मध्य रात 12:00 बजे से बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात की शुरुआत की गई।

नेपाल विद्युत प्राधिकरण (Nepal Electricity Authority) के कार्यकारी निदेशक हितेंद्र शाक्य के मुताबिक 15 नवंबर तक प्रतिदिन बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात की जाएगी। भारत के रास्ते यह बिजली बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र तक निर्यात की जा रही है।

नेपाल से निर्यात की गई बिजली बिहार के मुजफ्फरपुर से होते हुए बांग्लादेश के बहरामपुर भेडमारा 400 ट्रांसमिशन लाइन के जरिए भेजा जा रहा है। नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का (Nepal’s Energy Minister Deepak Khadka) ने कहा कि अब तक सिर्फ भारत को ही निर्यात की जा रही बिजली अब बांग्लादेश में भी शुरुआत होना नेपाल के ऊर्जा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

नेपाल, भारत और बांग्लादेश के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के मुताबिक हर वर्ष 15 जून से 15 नवंबर तक नेपाल, भारत के रास्ते बांग्लादेश को बिजली निर्यात कर सकता है। नेपाल से विद्युत खरीद के लिए बांग्लादेश प्रति यूनिट 6.4 सेंट के दर से पैसे भुगतान कर रहा है। भारत के प्रसारण लाइन का प्रयोग करने पर उसे अलग से भुगतान करना पड़ेगा।

नेपाल सरकार ने 2035 तक 28000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर 10000 मेगावाट बिजली भारत को, 5000 मेगावाट बिजली बांग्लादेश तथा 3000 मेगावाट बिजली नेपाल में खपत के लिए प्रयोग में लाने का लक्ष्य रखा है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles