spot_img

Kathmandu : माउंट एवरेस्ट चढ़ने के लिए नेपाल ने 47 देशों के 243 पर्वतारोहियों को दी अनुमति

Kathmandu: Nepal has given permission to 243 climbers from 47 countries to climb Mount Everest

काठमांडू: (Kathmandu) नेपाल में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए 47 देशों के 243 पर्वतारोहियों को अनुमति दी गई है, जिनमें 41 महिलाएं भी हैं। इस सीजन में एवरेस्ट सहित नेपाल के 21 पहाड़ों पर चढ़ने की अनुमति मांगी गई थी। सभी पर्वतारोही पहाड़ पर चढ़ने के लिए नेपाल आए हैं। वे पहाड़ चढ़ने से पहले अभी अभ्यास कर रहे हैं।

पर्यटन विभाग ने एक बयान में बताया कि 10 अप्रैल तक जिन लोगों को अनुमति दी है, उनमें सबसे अधिक 51 लोग अमेरिका से हैं। दूसरे स्थान पर चीन के 31 लोग और तीसरे स्थान पर भारत के 25 लोग हैं। नेपाल के 11 लोगों को मिली अनुमति है। विभाग के मुताबिक इस साल 559 लोगों को नेपाल में विभिन्न पहाड़ों पर चढ़ने की अनुमति मिली है, जिनमें से 446 पुरुष और 113 महिलाएं हैं। नेपाल ने पर्वतारोहण परमिट के जरिए करीब 29 लाख डॉलर की कमाई की है।

Explore our articles