spot_img

Kathmandu : नेपाली नागरिकों के लिए भारत में 01 लाख रुपये तक क्यूआर कोड भुगतान की सुविधा

काठमांडू : नेपाल और भारत के बीच हुए क्रॉस बॉर्डर डिजीटल पेमेंट समझौते के तहत नेपाली नागरिकों को भारत में एक लाख रुपये तक मासिक रूप से खर्च करने की सीमा तय की गई है।

नेपाल राष्ट्र बैंक ने सभी बैंकों को आज एक निर्देश जारी करते हुए भारत में क्यूआर कोड के जरिए होने वाले डिजीटल भुगतान में ग्राहकों को एक लाख रुपये भारतीय मुद्रा तक खर्च करने देने की बात कही है। अब भारत में किसी भी खरीदारी या किसी सेवा के लिए क्यूआर कोड के जरिए भुगतान कर सकते हैं। नेपाली नागरिक अपने देश के ई-वॉलेट कंपनी फोन रे या ई सेवा सहित किसी भी बैंक के क्यूआर सुविधा का इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकते हैं।

भारतीय नागरिकों के लिए नेपाल में पहले ही यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। नेपाल घुमने आने वाले भारतीय नागरिक इस समय अपने BHIM, UPI, पेटीएम, गुगल पे आदि प्रयोग कर आसानी से भुगतान कर रहे हैं। इस सेवा के शुरू होने से दोनों देशों के नागरिकों को काफी आसान हो गया है। भारत में नेपाली रुपये का चलन नहीं होने और नेपाल में 100 से ऊपर का नोट मान्य नहीं होने से पर्यटकों या कारोबारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब क्यूआर कोड की सुविधा दोनों देशों में शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिल रहा है।

Mumbai : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नजर आ सकते हैं वरुण धवन

मुंबई : (Mumbai) विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) को लेकर चर्चा में हैं। टी-सीरीज के मालिक भूषण...

Explore our articles