spot_img

Kathmandu : नेपाल में ओपिनियन पोल का प्रसारण करने वाले कुछ मीडिया संस्थानों को निर्वाचन आयोग की चेतावनी

Kathmandu: Election Commission warns some media outlets broadcasting opinion polls in Nepal

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के निर्वाचन आयोग ने कुछ प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के ओपिनियन पोल का प्रसारण करने पर आपत्ति जताई है। प्रमुख निर्वाचन आयुक्त रामप्रसाद भण्डारी (Chief Election Commissioner Ram Prasad Bhandari) ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि यह प्रवृत्ति जारी रही तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग ने अब तक कार्रवाई नहीं की है, इसे उसकी कमजोरी न समझा जाए। आयोग स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है और आवश्यक होने पर सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

काठमांडू में रविवार को मीडिया से बातचीत में प्रमुख निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि आयोग की ओर से कई बार मीडिया संस्थानों को मत सर्वेक्षण या ओपिनियन पोल जैसे कार्यक्रम प्रकाशित और प्रसारित न करने के लिए समझाया और सचेत किया गया है। इसके बावजूद कुछ संस्थान इस प्रकार की सामग्री प्रकाशित या प्रसारित कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला आगे भी जारी रहा तो संविधान और प्रचलित कानून में जो प्रावधान हैं, उनके अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Prayagraj : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं अन्य के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज : (Prayagraj) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झूंसी थाने (Jhunsi police station in Prayagraj district, Uttar Pradesh) में रविवार को न्यायालय के...

Explore our articles