spot_img

Kathmandu: नेपाल की प्रचंड सरकार में एक और मंत्री की नियुक्ति

काठमांडू:(Kathmandu) नेपाल में पुष्प कमल दाहाल (Prachanda) सरकार में एक और मंत्री को शामिल किया गया है। आज राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री की सिफारिश पर सुरेंद्रराज आचार्य को महिला, बाल और वरिष्ठ नागरिक मंत्री नियुक्त किया है।

कपिलवस्तु क्षेत्र संख्या 2 से 22 नवंबर 2022 को हुए चुनाव में जीत हासिल करने वाले आचार्य राष्ट्रपति पौडेल से करीब हैं। अब नेपाली कांग्रेस से नौ मंत्री सरकार में हैं। कैबिनेट में प्रधानमंत्री प्रचंड, दो उपपधानमंत्री और दो राज्यमंत्री समेत कुल 23 मंत्री हैं।

इससे पहले नेपाल समाजवादी पार्टी के नेता महिंद्रा यादव यह मंत्रालय संभाल रहे थे। यादव को जल आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। प्रचंड ने नौवीं बार मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल किया है। अब केवल एक मंत्रालय प्रचंड संभाल रहे हैं। जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव को उनका मंत्रालय दिया जा सकता है।

Explore our articles