spot_img

Kathmandu : अलीबाबा के संस्थापक जैक मा नेपाल में

काठमांडू : अलीबाबा के संस्थापक जैक मा नेपाल आए हैं। वह मंगलवार को बांग्लादेश से चार्टर फ्लाइट से नेपाल आए।

नेपाल के आव्रजन विभाग के सूचना अधिकारी खिमलाल भूषाल ने पुष्टि की कि जैक मा नेपाल आ गए हैं। विभाग ने जानकारी दी है कि जैक मा के साथ एक पुरुष और एक महिला भी हैं।

वह चीन से ढाका, बांग्लादेश होते हुए नेपाल आये। उनका 29 जून को पाकिस्तान के लाहौर जाने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि जैक मा बिजनेस ट्रिप पर हैं।

चीन के अरबपति बिजनेसमैन जैक मा दुनिया के सबसे मशहूर बिजनेसमैन में से एक हैं। वह समय-समय पर चीनी कम्युनिस्ट सरकार के निशाने पर रहे हैं।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles