spot_img

Kathmandu: नेपाल के 76 जिलों में से 71 डेंगू की गिरफ्त में

काठमांडू : (Kathmandu) मानसून की शुरुआत होते ही डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने नेपाल सरकार (Nepal government) की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रोग नियंत्रण महाशाखा के अनुसार नेपाल के 76 जिलों में 71 डेंगू की गिरफ्त में हैं। 1081 डेंगू पीड़ित देशभर के अस्पतालों में भर्ती हैं।

इपिडेमियोलॉजी महाशाखा (Epidemiology Department) के निदेशक डॉक्टर चंद्रपाल झा के अनुसार, कोसी प्रदेश में 239, बागमती प्रदेश में 297, गंडकी प्रदेश में 182, लुंबिनी प्रदेश में 163, सुदूर पश्चिम में 156, कर्णाली में 30 और मधेश में 14 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। झा के मुताबिक पिछले एक दशक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो सबसे अधिक असर जून से सितंबर तक दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार माह और चिंताजनक हो सकते हैं।

नेपाल में पहली बार 2004 में चितवन घूमने आए एक विदेशी नागरिक (foreign national) में डेंगू का संक्रमण पाया गया था। इसके बाद 2006 में मैदानी जिलों में डेंगू का संक्रमण देखा गया। 2016 में चितवन झापा और रूपंदेही में डेंगू के से 12 लोगों की मौत भी हो गई। सन 2022 में सभी 77 जिलों में डेंगू (dengue) का प्रभाव रहा। इस साल 54000 से अधिक संक्रमित पाए गए। इनमें से 88 की मौत भी हो गई। 2023 में कोसी प्रदेश में डेंगू से 20 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 52 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए थे। नेपाल के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इन संक्रमितों में 31 फीसद सिर्फ सुनसरी जिले के थे। सन 2024 में 35000 लोग डेंगू की जद में आए और 13 लोगों की मौत हो गई।

Lucknow : उप्र में स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से वसूले 127 करोड़, आयोग ने दिए लौटाने के आदेश

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक (Uttar Pradesh Electricity Regulatory Commission) आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए आदेश दिया है...

Explore our articles