spot_img

Kathmandu: काठमांडू एयरपोर्ट पर 14 किलोग्राम सोना बरामद, नहीं रुक रही तस्करी

काठमांडू:(Kathmandu) नेपाल में सोने की तस्करी रुक नहीं पा रही। काठमांडू में दो दिन पहले तस्करी कर लाए गए आठ किलोग्राम सोने (kilogram gold) की जांच चल ही रही थी कि गुरुवार रात 14 किलो सोने की तस्करी का एक नया मामला सामने आया है।

पुलिस का कहना है कि गुरुवार रात 11:56 बजे फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड 573 से काठमांडू उतरे गोरखा जिला निवासी चंद्र बहादुर घले को गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम टीम ने घले के पास से 14 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। साथ ही घले से पूछताछ के आधार पर काठमांडू के धुम्बाराही इलाके से मीन बहादुर घले को भी हिरासत में लिया गया है।

New Delhi : फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुंबई के होटल ताज में 26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : (New Delhi) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनिअल मैंक्रों (French President Emmanuel Macron) ने मुंबई के ताज होटेल में 26/11 हमले में जान...

Explore our articles