Karbi Anglong: बोकाजान में 8 क्विंटल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
213

कार्बी आंगलोंग :(Karbi Anglong) बोकाजान में 8 क्विंटल गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस (Police) ने रविवार को बताया कि खटखटी पुलिस की नाका तलाशी में शनिवार की रात यह गांजा जब्त किया गया।

डिमापुर से गुवाहाटी जाने वाले ट्रक (WB-76B-2883) में गुप्त चैंबर लगाकर गांजे को छुपाया गया था। 75 पैकेटों में बरामद गांजे का वजन लगभग 8 क्विंटल है।

बिहार के मोतिहारी जिले के तस्कर राधेश्याम सहनी नामक तस्कर को गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजे की बाजार में कीमत 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।