
कराची : (Karachi) इस्लामाबाद में अगले महीने होने वाली एशियाई टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप (Asian Team Squash Championship) खाड़ी में जारी संघर्ष के कारण स्थगित कर दी गई है। यह चैंपियनशिप 14 से 18 अप्रैल के बीच होनी थी। एक अधिकारी ने बताया, एशियाई स्क्वॉश महासंघ (The Asian Squash Federation) ने हमें बताया कि संघर्ष के कारण क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए इस समय यह टूर्नामेंट करा पाना संभव नहीं है। हालात सुधरने पर पाकिस्तानी स्क्वॉश महासंघ (Pakistan Squash Federation) सितंबर में इसे करा सकता है। यह पूछने पर कि क्या भारतीय स्क्वॉश महासंघ ने टीम भेजने पर मंजूरी दी थी, अधिकारी ने कहा कि टीमों की भागीदारी की पुष्टि एशियाई महासंघ देख रहा है।


