spot_img

Kanpur : व्यापार के झगड़े का बदला लेने को युवक बना साइबर अपराधी,गिरफ्तार

कानपुर : महिला से व्यापार के झगड़े का बदला लेने के लिए बने साइबर अपराधी को कानपुर साइबर थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित घाटमपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता पश्चिम घाटमपुर निवासी रोहित पुत्र पप्पू है।

जूही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से व्यापार को लेकर रोहित का विवाद था। विवाद की वजह से महिला को बदनाम करने के लिए रोहित ने महिला के नाम से फर्जी इंस्टग्राम आईडी बनाया और उसके बाद उसके इंस्टाग्राम पर आपत्ति जनक एडिट करके अश्लील फोटो डालकर बदनाम किया। यह जानकारी होते ही पीड़ित महिला ने इस संबंध में कानपुर साइबर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने की पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को आरोपित रोहित को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Explore our articles