
कानपुर(कान्हापुर) : पत्रकारिता की पढ़ाई से सरकारी नौकरियों में अपार संभावनाएं हैं। यह बात शनिवार को सीएसजेएमयू के लेक्चर हॉल में सरकारी तंत्र में कैरियर की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान देते हुए मुख्य वक्ता भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सहायक संपादक सुधित मिश्रा ने कही।
उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं को पत्रकारिता पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी के कई अवसर है। जिसका चयन यूपीएससी की परीक्षा के द्वारा होता है। इसमें 3 साल का पत्रकारिता का अनुभव एवं पत्रकारिता की डिग्री होना आवश्यक है।
इस दौरान उन्होंने अपने वक्तत्व में कहा कि विद्यार्थियों को दोनों भाषाओं का ज्ञान बहुत आवश्यक है। प्रतिदिन अखबारों का संपादकीय पेज पढ़ना चाहिए और संवेदनशील होना चाहिए। जिन विद्यार्थियों को एंकरिंग करने के क्षेत्र बेहतर कैरियर बनाना है तो इसके लिए सही शब्दों का उच्चारण करना आवश्यक है।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र डबराल ने किया वा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओम शंकर गुप्ता ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ योगेंद्र कुमार पांडे, डॉ रश्मि गौतम, डॉ विशाल शर्मा, डॉ दिवाकर अवस्थी व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


