spot_img

Kanpur : सब्जी के बीज, रेशम एवं कलावा से तैयार करें राखी : निमिषा अवस्थी

कानपुर : कम लागत में सब्जी के बीजों का प्रयोग करके सुन्दर एवं प्रदूषण मुक्त घर में बहनें तैयार राखी करें। सुन्दर बनाने के लिए रेशम, कलावा मैक्रम के धागों का प्रयोग करना चाहिए। प्लास्टिक युक्त मूंगा लगाने से प्रदूषण बढ़ रहा है।

यह जानकारी शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर द्वारा मैथा विकासखंड के रुदापुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में गृह वैज्ञानिक निमिषा अवस्थी ने दी।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बंधन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। बहनें बाजार से राखी खरीद कर बांधती हैं, जो 10 रुपये से शुरू होकर 200-500 रुपये तक की होती है। अगर एक घर में दो राखी भी खरीदा जाए तो कम से कम 25-30 रुपये का खर्च होता है, जबकि अगर हम 25-30 रुपये का समान लगाएं तो कम से कम 20 राखी घर पर ही बना लेंगे।

घर पर तैयार करें राखी, घर व गांव का पैसा बचाएं

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खाने ने बताया कि गांव का पैसा गांव में और घर का पैसा घर में को सार्थक करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर कानपुर देहात द्वारा विकासखंड मैथा के ग्राम रुदापुर में तीन दिवसीय राखी प्रशिक्षण का कार्यक्रम गृह वैज्ञानिक डॉ निमिषा अवस्थी ने किया।

राखी प्रशिक्षण के दौरान डॉ अवस्थी ने रेशम, कलावा मैक्रम के धागों से राखी बनाना सिखाया। उन्होंने बताया कि राखी में मोती मूंगा लगाने के साथ सब्जी के बीजों का प्रयोग कर राखी बनवाई। डॉ निमिषा ने कहा कि राखी सिर्फ एक दिन बंधती है और फिर इधर-उधर पड़ जाती है, जिससे उसमें लगे प्लास्टिक के मूंगा मोती नालियों में जाकर प्रदूषण बढ़ाते हैं। जबकि सब्जियों के बीज भी रंगीन और सुंदर होते हैं तो अगर हम मूंगा मोती की जगह बीजों का प्रयोग करते हैं तो यह हरियाली बढ़ाने का कार्य करेंगे।

प्रशिक्षण में चन्द्र कांती, उषा, शिवकन्या समेत कुल 35 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित निकरा परियोजना के शोध सहायक शुभम यादव भी उपस्थित रहे।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles