spot_img

Kanpur : उत्तर पूर्वी बंगाल में बने कम दबाव के क्षेत्र से मानसून में आएगी तेजी

कानपुर : मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मॉनसून उत्तर पूर्व भारत को कवर कर सकता है। उत्तर पूर्वी बंगाल पर एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र मानसून की प्रगति में मदद करेगा। एक बहुत ही गंभीर चक्रवात बिपरजॉय पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। इन सब स्थितियों को देखते हुए कानपुर में भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि उत्तर पूर्वी बंगाल पर चक्रवात नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। समुद्र की सतह का तापमान अभी भी 31 डिग्री है। वर्टिकल विंड शेयर भी कम है। यह 12 जून की सुबह तक उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ना जारी रख सकता है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तराखंड के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के हिस्सों पर बना हुआ है। निचले स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बिहार पर बना हुआ है।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 48 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 34 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं, जिनकी औसत गति 9.2 किमी प्रति घंटा रही। पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही धूल भरी आंधी के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Prayagraj : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं अन्य के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज : (Prayagraj) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झूंसी थाने (Jhunsi police station in Prayagraj district, Uttar Pradesh) में रविवार को न्यायालय के...

Explore our articles