spot_img

Kanpur : चक्रवाती हवाओं से 12 डिग्री नीचे गिरा पारा, बारिश के आसार

कानपुर : पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहती है और हल्की बारिश हो रही है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.7 और 3.2 डिग्री सामान्य से नीचे चला गया और गर्मी से लोगों को फिलहाल काफी हद तक निजात मिल सकी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बारिश के आसार बने हुए हैं।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर बना हुआ है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ अब उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब पर चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से से गुजरती हुई बांग्लादेश तक जा रही है। इससे उत्तर प्रदेश में मौसम बदला हुआ है और धूल भरी तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही ओले भी गिर सकते हैं और आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 61 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 19.4 किमी प्रति घंटा रही। पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण 27 से 29 के मध्य धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Mumbai : फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (South Indian cinema superstar Suriya) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए...

Explore our articles