spot_img

Kanpur: कानपुर: खेत तालाब योजना के लिए लक्ष्य से डेढ़ गुना किसानों ने किया आवेदन

कानपुर : (Kanpur) केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित की जा रही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में लक्ष्य से डेढ़ गुना किसानों (Farmers one and a half times the target) ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को लाभ लेने का सरकार अभियान चला रही है।

कानपुर जिले के भूमि संरक्षण अधिकारी आर.पी.कुशवाहा ने सोमवार को बताया कि किसानों को लाभ देेने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैो। मेड़ बन्दी योजना, खेत तालाब योजना, किसान सम्मान निधि योजना, बोरिंग योजना, सोलर पम्प योजना समेत अन्य योजनाएं हैं। इन सभी योजनाओं को किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए आनलाइन आवेदन करना होता है।

भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए खेत तालाब योजना हेतु दस किसानों का लक्ष्य रखा है। किसानों से आवेदन करने के लिए विभिन्न माध्यमों से अपील गई। जिसका परिणाम यह रहा कि इस वर्ष किसानों की रुचि में वृद्धि हुई हैं और लक्ष्य से डेढ़ गुना किसानों ने आवेदन ऑनलाइन किया है। जिसका स्थलीय निरीक्षण विभाग के तकनीकी जानकार मौके पर जाकर करेंगे। किसानों के खेत की खतौनी के मुताबिक भौतिक निरीक्षण करने के बाद उसे शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

Explore our articles