spot_img

Kanpur : तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

कानपुर : (Kanpur) चकेरी थाना क्षेत्र (Chakeri police station) के पीएसी मोड़ के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान चकेरी के गणेशपुर निवासी रामकिशोर साहू (40) (identified as Ramkishore Sahu (40)) के रूप में हुई है। वह जरीब चौकी स्थित एक प्लाईवुड की दुकान में काम करते थे। परिवार में पत्नी गीता, बेटी दिव्यांशी और बेटा आयुष है।

वह अपने घर से किसी आवश्यक कार्य के लिए निकले थे कि तभी पीएसी मोड़ पर पहुंचते ही उनके पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक और अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था लेकिन उसके अवशेष उनके चेहरे पर घुस गए। जिससे उनकी मौत हो गयी और आरोपित चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।

चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला (Chakeri police station in-charge Santosh Kumar Shukla) ने बताया कि कार को जब्त कर नंबर प्लेट के आधार पर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles