spot_img

Kanpur : पति से कराया तलाक, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

कानपुर : (Kanpur) चकेरी थाना अंतर्गत एक महिला ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित ने शादी का झांसा देकर पति से तलाक कराया। फिर गुपचुप एक फ्लैट में रखकर चार महीनों तक शारीरिक संबंध बनाये। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

मूलरूप से हमीरपुर के मौदहा निवासी महिला ने बताया कि 2012 में उसकी मुलाकात गांव में रहने वाले सुशील कुमार से हुई थी। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती भी हो गयी थी। लेकिन 2017 में महिला के परिजनों ने बिठूर में उसकी शादी करा दी थी, और दोनों का सम्पर्क टूट गया था।

साल 2018 में पीड़िता का पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इसी बीच एक बार फिर दोनों के बीच बोल-चाल शुरू हो गयी और नजदीकियां बढ़ गयीं। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपित ने महिला के साथ शादी करने की बात बोलकर अपने पति को तलाक देने की बात कही। इन पर महिला राजी हो गयी और उसने 20 नवम्बर 2024 को अपने पति से तलाक ले लिया।

पति से तलाक लेने के बाद महिला चकेरी पहुंची। जहां आरोपित ने उसे करीब चार महीने तक एक फ्लैट में रखकर दुष्कर्म करता रहा। वहीं पीड़िता ने जब सुनील से शादी करने को कहा तो उसने मना करते हुए कहा कि उसके घर वालों ने कहीं और शादी तय कर दी है। इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Explore our articles