spot_img

Kanpur : गांजा तस्कर ने परिवार संग पुलिस टीम पर हमला किया, तीन गिरफ्तार

मुख्य आरोपी सहित 11 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

कानपुर : जाजमऊ थाना क्षेत्र में गांजा तस्कर के घर पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर गांजा तस्कर ने परिवार संग हमला कर दिया। हमले में दरोगा और दो सिपाही घायल हो गये। हमले के बाद मौका पाकर मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सूचना मिली कि जाजमऊ स्थित बुढ़िया घाट निवासी राजा रब्बानी गांजा तस्करी का काम करता है। इस पर बुधवार देर रात पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारा, लेकिन गांजा तस्कर परिवार के संग पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। घटना में दरोगा राजन सिंह समेत दो सिपाही घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस की दूसरी टीम ने घायलों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौका पाकर मुख्य आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी की मां अफसाना, पत्नी सना, बहन सोना को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पहले तो घटना को दबाती रही, लेकिन जब पत्रकारों ने गुरुवार को डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह से पूछा तो स्वीकार किया गया कि देर रात ऐसी घटना हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी राजा रब्बानी, उसके भाई गब्बर, मां अफसाना, पत्नी सना, रोशनी, सोना, शाहनवाज समेत 11 लोगों के खिलाफ सेवन सीएलए, मारपीट, बलवा की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की मां अफसाना, पत्नी सना, बहन सोना को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है।

कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटा

जानकारी के मुताबिक राजा रब्बानी खुलेआम गांजा तस्करी करता है और कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर उसकी कई लोगों से दुश्मनी भी है और यहां तक कई बार गोलियां भी चलीं। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह सब पुलिस की सह पर होता है और एक बार तो सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ था, जिसमें यह सब करने के लिए पुलिस को 50 हजार रुपये महीना दिये जाने का जिक्र था।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles