spot_img

Kanpur : पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश का अंतिम संस्कार आज, दर्शन के लिए पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद समेत कई सांसद—नेता

कानपुर : (Kanpur) उत्तर प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल के (Shri Prakash Jaiswal, a veteran Uttar Pradesh Congress leader and former Union Minister) अंतिम दर्शन करने के लिए दूर दूर से विभिन्न दलाें के राजनेता पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज बिहार के राज्पाल आरिफ मोहम्मद खान (Bihar Governor Arif Mohammad Khan) भी श्रद्धांजलि देने लाल बंगला पोखरपुर स्थित उनके निवास पहुंचे। बीते शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कहने वाले पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का आज रविवार को भैरव घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश के निधन के बाद कनाडा में रहने वाले उनके बेटे सिद्धार्थ के आने का इंतज़ार किया जा रहा था। आज सुबह उनके आने के बाद माहाैल और गमगीन हाे गया। कांग्रेस नेता जायसवाल के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पक्ष और विपक्ष के लोग उनके निज निवास पहुंच रहे है। इसी क्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि श्रीप्रकाश का इस तरह से चले जाना राजनीति के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्हाेंने यह भी बताया कि उनके मंत्री बने रहने तक दिल्ली में कई बार मुलाकात होती थी। वह बहुत सभ्य और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इसके अलावा कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, कानपुर देहात सांसद देवेंद्र सिंह भोले, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्र ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश का पार्थिव शरीर मेस्टन रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय (Congress headquarters on Meston Road) पहुंचेगा। यहां कांग्रेस और विभिन्न फ्रंटल संगठनाें के नेता उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देंगे। यहां से उनकी अंतिम यात्रा भैरव घाट पहुंचेगी जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Explore our articles