कानपुर देहात:(Kanpur Dehat) जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व की नमाज अदा की गई। अकबरपुर स्थित ईदगाह के सहित 150 से ज्यादा मस्जिदों में बकरीद (Id-ul-Azha) की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन शांति की दुआ मांगी गई। इस दौरान बड़ी ईदगाह में एक साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों की तादाद में लोगों ने नमाज अदा की।
अधिकारियों ने दी मुबारकबाद
कानपुर देहात के बड़ी ईदगाह में नमाज सुबह 09 बजे शुरू हुई। नमाज के दौरान अकबरपुर स्थित ईदगाह, बारा, राजपुर, मूसानगर, फत्तेपुर, भोगनीपुर, अमरौधा, रसूलाबाद, सिकंदरा, रूरा, सट्टी, मावर, बिवाइन, मंगलपुर आदि स्थानों पर नमाज अदा की गई। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संस्थाओं ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) मुबारक कैंप भी लगाए गए। एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। वहीं सुरक्षा के इंतजामों को चेक करने के लिए डीएम नेहा जैन और एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति जिले में भ्रमण करते हुए नजर आए। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों को बकरीद (ईद-उल-अजहा) की मुबारकबाद दी।
तैनात रही भारी पुलिस फोर्स
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कानपुर देहात में मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान ड्रोन से भी पुलिस निगरानी करते हुए नजर आई। इसी के साथ ही शहर की अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों की तरफ यातायात का डायवर्जन पुलिस ने कर रखा था। ताकि आम जनमानस को सड़क पर निकलने के दौरान जाम की समस्या से न जूझना पड़े।


