कानपुर:(Kanpur) नौबस्ता थाना क्षेत्र के विराट नगर (Virat Nagar of Naubasta police station area ) में शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से बिहार जा रही तीस सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक बच्चे समेत सात लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि एक बस बीआर 02 पीए 7568 जो नई दिल्ली से बिहार जा रही थी, जो सिमरन एक्सप्रेस के नाम से चकेरी तथा नौबस्ता के बीच प्रताप होटल के आगे चकेरी की तरफ जाते समय अनियंत्रित होकर हाईवे के ऊपर पलट गई। हादसे के समय बस में कुल 30 सवारियां थी। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्चे समेत सात लोग घायल हुए हैं। बच्चे के हाथ व पैर में चोट आई हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए नौबस्ता स्थित आत्माराम अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया। इसके साथ ही बस को क्रेन लगाकर रास्ते से हटाने के बाद, वाहनों का आवागमन बहाल करा दिया गया है।


