spot_img

Kanpur : गुजरात से लौटे युवक को अगवा कर मारपीट के बाद बदमाशों ने फेंका

कानपुर : घाटमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को गुजरात से कमा कर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद वह रास्ते में घायलावस्था में बंधा हुआ पाया गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अगवा करने वालों की तलाश कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को घाटमपुर थाने को सूचना मिली कि गुजरात से कमा कर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय होकर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच परिवार के लोगों ने खबर दी कि वह रास्ते में एक स्थान पर घायलावस्था में पड़ा है और उसे बांध कर फेंका गया है। यह खबर मिलते ही साढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि जिसको अगवा किया था उसका नाम ललित कुशवाहा है।

एसीपी ने बताया कि अगवा करने वालों की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। घटनास्थल के आस-पास स्थित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जांच पड़ताल की जा रही है। परिवार के लोगों से तहरीर मिलते ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Explore our articles