बॅालिवूड पंगा क्विन के नाम से परिचीत कंगणा रनौत की अलग पहचान बताने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकी वह हमेंशा किसी न किसी कारण की वजह से चर्चा में रहती हैं। देखा जाए तो एक्ट्रेस सोशल मिडीया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं।हाल ही में कंगना ने करण जौहर की ‘रामायण’ की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड के माफिया गिरोहों पर निशाना साधा। इतनाही नहीं उसने एक्टर रणबीर कपूर को दुर्योधन औ डायरेक्टर करण जोहर को शकूनी मामा की उपाधी दि हैं।
एक्ट्रेस ने दिए गए इस बयान की चर्चा चल रहीं थी,तो ऐसे में ही कंगणा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आयी हैं, जिसको लेकर सब हैराण हैं। कंगणा रनौत ने अपने फैंस को गूड न्यूज दि हैं। जिसे लेकर उनके फैंस काफि खूश लग रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का वह विडियो सोशल मिडीया पर काफि वायरल हो रहा हैं।
कंगना की शादी हो रही है और वह पैपराजी को शादी के कार्ड देती नजर आ रही हैं। कंगणा रनौत का एक व्हिडिओ विरल भयानी ने शेयर किया है। जिसमें कंगणा के ऑफिस के सामने बहुत भीड़ जमा हुई है। इस विडियों में एक रिपोर्टर बता रहा है की, जैसे की आप देख सकते हो कंगना का ऑफिस एक दुल्हन की तरह सजा हुआ दिख रहा हैं। इसलिए चर्चा है कि कंगना आखिरकार शादी करने जा रही हैं। क्या यह सच है?” इसी बीच कंगना कार से एंट्री करती हैं और जब मीडिया कंगना से पूछता है कि क्या शादी की खबरें सच हैं तो वह कहती हैं, खबर तुम फैलाते हो, मैं सिर्फ एक खुशखबरी दे रही हूं। आशा हैं की, आप सभी लोग जरूर आएंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर टीकू वेड्स शेरू का निर्देशन साईं कबीर ने किया है। कंगना इस फिल्म की प्रोडयूसर हैं। फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली है।


