spot_img

Kamrup : अरविंद केजरीवाल के असम से लौटते ही कई लोगों ने छोड़ी आप

कामरूप : राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेहनत पर पानी फिर गया। केजरीवाल के जाने के बाद कई आप नेताओं ने आप पार्टी छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बुधवार को रंगिया के उत्तर कामरूप भाजपा कार्यालय में कामरूप (ग्रामीण) जिला युवा शक्ति संयोजक अखिल डेका सहित कई नेता और कार्यकर्ता औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की मौजूदगी में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा में शामिल होने के बाद इन नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा और भवेश कलिता की जमकर तारीफ की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कलिता ने अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री हिमंत को बाबू कहकर संबोधित करने नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को माननीय मुख्यमंत्री कहना चाहिए था, लेकिन उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि किसको कैसे संबोधित करना है, उन्हें थोड़ा अध्ययन करके असम आना चाहिए था। इस बीच भवेश कलिता ने पंजाब के मुख्यमंत्री को मदाही कहते हुए संबोधित किया।

Mumbai : रत्नागिरी जिले में आग से निजी बस जलकर राख, 30 यात्री बाल-बाल बचे

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर तहसील में पुणे-रत्नागिरी हाइवे (Pune-Ratnagiri Highway) पर शुक्रवार को सुबह अचानक आग लगने से एक...

Explore our articles