spot_img

Kamrup: अवध असम एक्सप्रेस से 600 सक्रिय गोली बरामद, एक गिरफ्तार

कामरूप :(Kamrup) जीआरपी द्वारा अवध असम एक्सप्रेस से रंगिया में 600 सक्रिय गोली बरामद किया गया। रंगिया जीआरपी थाना के सूत्रों ने आज बताया है कि डिब्रूगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही अवध असम एक्सप्रेस में एक गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी के एक दल ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 600 सक्रिय गोली बरामद हुआ।

गोली ले जा रहे कैलाश शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान पता चला कि वह इस गोली को डिमापुर से बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने गोली के साथ कैलाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

जीआरपी थाने में इस बाबत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles