spot_img

KALYAN : टिटवाला में सनसनीखेज घटना

प्रेमी ने 35 वार कर की प्रेमिका की निर्मम हत्या

पुलिस ने किया दोनों आरोपी को गिरफ्तार

कल्याण : टिटवाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां एक प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक शादीशुदा महिला की 35 वार चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मृत महिला पुणे की रहने वाली रूपांजलि जाधव थी। टिटवाला में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने आधार कार्ड की मदद से उसकी पहचान की और हत्या करने वाले उसके प्रेमी जयराज चौरे और उसके दोस्त सूरज घाटे को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार टिटवाला के गोवेली इलाके में 12 दिसंबर को एक महिला की लाश मिली थी। इस महिला को धारदार हथियार से 35 बार वार किया गया था। इस मामले में टिटवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थानाधिकारी संदीप शिंगटे की टीम ने जांच शुरू की
टिटवाला थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में थानाधिकारी संदीप शिंगटे की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक महिला की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड के जरिए हुई। मृत महिला के परिजनों से संपर्क किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि महिला का नाम रूपांजलि जाधव है और वह पुणे में रहती है। रूपांजलि जाधव शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे हैं। दो साल तक रूपांजलि पुणे में रहने वाले आरोपी जयराज चौरे के साथ रिलेशनशिप में थी। रूपांजलि जयराज से शादी के लिए कहकर जयराज को ब्लैकमेल कर रही थी जिससे जयराज नाराज था।
जयराज ने रूपांजलि को मारने का फैसला किया
अंत में जयराज ने रूपांजलि को मारने का फैसला किया। जयराज रूपांजलि को टिटवाला के पास यह कहते हुए लाता है कि वह उसे गहने दे देगा। टिटवाला के गोवेली इलाके में जयराज और उसके दोस्त सूरज घाटे ने रूपांजलि पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर रूपांजलि को मारने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने उल्हासनगर से दो चाकू भी खरीदे थे। आखिरकार टिटवाला पुलिस ने जयराज और उसके दोस्त सूरज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai : वाशी में सहा. अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में नवी मुंबई के वाशी में उच्च व राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत सहायक अधीक्षक 57वर्षीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles