spot_img
Home kalyan Kalyan : कल्याण में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, छात्र भी...

Kalyan : कल्याण में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, छात्र भी परेशान

0
69
Kalyan: Long queues for gas cylinders in Kalyan, students also worried

कल्याण : (Kalyan) ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तना (tensions between Iran, Israel, and the United States) का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति में कमी के कारण महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में नागरिकों को गैस लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कल्याण के कई गैस गोदामों के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के कारण नागरिकों को तेज धूप में घंटों इंतजार कर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। इस समय 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन घर में गैस खत्म होने के कारण छात्रों को भी सिलेंडर लेने के लिए कतार में लगना पड़ रहा है। इससे उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।

छात्र ने बताई अपनी परेशानी
एक छात्र जयनील जैन ने बताया कि उसका अगले दिन दसवीं का पेपर है, लेकिन गैस सिलेंडर लेने के लिए उसे लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उसने कहा कि इस कारण वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहा है और सरकार को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। कमर्शियल गैस सिलेंडर (shortage of commercial gas cylinders) की कमी के कारण होटल संचालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर होटल संचालकों को कारोबार बंद रखने की स्थिति तक आ गई है।