
कल्याण : कसारा से मुंबई जाने वाली लोकल ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला का नाम प्रीति वाघचोरे है,जो मुंबई के अस्पताल जाने के लिए आटगांव से लोकल ट्रेन में चढ़ी थी,लेकिन टिटवाला स्टेशन पर ही महिला को दर्द शुरू हुआ। लेडीज कंपार्टमेंट में मौजूद अन्य महिलाओं ने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी व डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला ने एक खूबसूरत से बच्चे को जन्म दे दिया था। डिलीवरी के तुरंत बाद रेलवे पुलिस और डॉक्टर की टीम ने मां और बच्चे को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की स्थिति ठीक हैं।


