spot_img

KALYAN : मौत मार्ग बना राज्य मार्ग

कल्याण : कल्याण मुरबाड राज्य सरकार के सार्वजनिक बांधकाम विभाग की अनदेखी के चलते मौत महामार्ग बन गया है। इस मार्ग पर प्रतिदिन दुर्घटना हो रही हैं। मंगलवार को सेक्रेड हार्ट हाईस्कूल का एक 14 वर्षीय छात्र दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस घटना से दु:खी होकर विद्यालय प्रशासन ने सरकार का ध्यान आकर्षण करने हेतु सेक्रेड हार्ट हाईस्कूल के संचालक अल्बिन सर, स्थानीय रहिवासी विवेक गम्भीरराव, अश्विन भोईर, अशफ़ाक शेख व अन्य ग्रामीणों ने मंगलवार को कीचड़ में बैठकर आंदोलन किया। ज्ञात हो कि राज्य मार्ग नंबर 62 पर म्हारलगांव बसा है। इस मार्ग पर गड्ढे, रुका हुआ पानी, दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है।अभी हाल ही में एक गर्भवती महिला ने मार्ग के खड्ढे के चलते एबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। कुछ दिन पहले एक मासूम लड़की की दुर्घटना में उपचार के उपरांत मौत हो गई। इन सारी असुविधा से त्रस्त म्हारलगांव, वरपगांव, काम्बागांव के स्थानीय गांवों के रहिवासियों ने गड्ढे ट्रैफिक जाम से त्रस्त होकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है, अनेक बार आंदोलन भी किये है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles