Kalyan : नगर निगम के 9/ आई वार्ड में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई

0
210

कल्याण : नगर निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त के निर्देशानुसार कल्याण, 9/ आई वार्ड 6 के आयुक्त हेमा मुंबरकर ने गुरुवार नांदिवली तालाब में गुरुचरण स्थल पर 8 अवैध कमरे, 12 भूखंड और 3 अवैध निर्माण पर बेदखली की कार्रवाई दिन भर की।

उक्त कार्रवाई 1 जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण नियंत्रण और फेरीवाले दस्ते के कर्मियों, स्थानीय पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ नायक तहसीलदार, अतिरिक्त मंडल अधिकारी, लेखपाल काटेमानिवली, हेदुटने, दावाडी, निलजे, नेतिवली और तहसील कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त मदद से की किया गया था।